अनोखा ऑफर! गर्लफ्रेंड को खुश करो, मिलेगा 5 महीने का मुफ्त हॉलिडे

अनोखा ऑफरनई दिल्ली| ग्रेनेडिन्स के यूनियन आइलैंड के एक शख्स ने अपनी बीमार गर्लफ्रेंड की मदद के लिए एक अनोखा ऑफर दिया है| इस ऑफर के तहत मदद करेने वाले को कैरिबियन आइलैंड घूमने का खर्च दिया जाएगा|

अनोखा ऑफर

दरअसल, 29 साल के जेरेमी ट्रोनेट नाम के इस आदमी की गर्लफ्रेंड जोए एक खाई में गिर गयी थीं| इस वजह से जोए को फिलहाल बिस्तर पर ही रहना पड़ रहा है। जोए के ब्वॉयफ्रेंड जेरेमी ने अपने ऑनलाइन दिए इश्तेहार में कहा है कि जो भी उसकी मदद करेगा उसे कैरिबियन आइलैंड घूमने का खर्च दिया जाएगा।

जेरेमी ट्रोनेट का कहना है कि वह जोए के लिए कुछ भी करेगा, बस वह फिर से चलने फिरने वाली हो जाए। जोए को 5 महीने तक फिजिओथेरेपी की जरूरत है। जोए की कूल्हे की हड्डियां टूटी हुई हैं|

फेसबुक पर पोस्ट करने के बाद उसका पोस्ट सोशल साइट पर वायरल हो गया। इसके बाद मीडिया ने भी शख्स की स्टोरी पब्लिश कर दी। जेरेमी काइट सर्फिंग सेंटर चलाता है।

LIVE TV