अनुष्का का मजाक उड़ाने वालों पर बरसे कोहली

virat-kohli---sanam-re-7_647_020316081009एजेन्सी/आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार पारी खेल कर टीम इंडिया की डगमगाती नाव को पार लगाने वाले स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की भले ही फैंस जमकर तारीफ कर रहे है, लेकिन उनकी पूर्व गर्लफ्रैंड अनुष्का शर्मा के बारे में अब भी लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। इससे नाराज विराट कोहली ने सोमवार को ट्वीट कर ऐसा करने वालों लताड़ लगाई हैं। 

इतना ही नहीं उन्होंने इंस्टाग्राम पर भी अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए विस्तृत तौर पर इस बाबत पोस्ट किया। 

उन्होंने कहा, “उन लोगों को शर्म आनी चाहिए, जो बेहद लंबे अरसे से हर गलत और नकारात्मक चीज़ को अनुष्का से ही जोड़ डालते हैं। उन लोगों को खुद को पढ़ा-लिखा कहने में शर्म आनी चाहिए। मेरा खेल में कैसा प्रदर्शन रहता है, उसका अनुष्का से कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन फिर भी लोग उसका (अनुष्का) मजाक उड़ाते हैं। अनुष्का को दोषी ठहराने वालों को शर्म आनी चाहिए। अगर उसने कुछ किया है, तो वह है कि उन्होंने मुझे प्रेरित किया, और हमेशा मुझे सकारात्मकता दी। यह बात मैं बहुत पहले कह देना चाहता था। उन लोगों को शर्म आनी चाहिए, जो मजाक उड़ाते हैं। और हां, मुझे इस पोस्ट के लिए किसी तरह का सम्मान नहीं चाहिए, बल्कि कुछ तरस खाइए, और उनका (अनुष्का शर्मा का) सम्मान कीजिए। अपनी बहन या गर्लफ्रेंड या पत्नी के बारे में सोचिए, वह कैसा महसूस करेंगी, अगर कोई उनके पीछे पड़ा रहे, और बहुत सहजता से किसी भी समय सार्वजनिक रूप से उनका मजाक उड़ाए”

LIVE TV