‘मुबारकां’ में अनिल कपूर का नया लुक आया सामने आया

अनिल कपूरमुंबई। अर्जुन कपूर की अपकमिंग फिल्‍म ‘मुबारकां’ का नया पोस्टर लॉन्‍च हुआ है। इससे पहले  फिल्म के दो पोस्‍टर लॉन्‍च हो चुके हैं। यह फिल्‍म का तीसरा पोस्‍टर है। तीसरे पोस्‍टर में अनिल कपूर के किरदार की जानकारी दी गई है।

इससे पहले फिल्‍म का कई पोस्‍टर लॉन्‍च हो चुके हैं। फिल्म के पहले पोस्‍टर में भी अनिल कपूर की झलक देखने को मिली थी। हालांकि उस पोस्‍टर में केवल उनका लुक लॉन्‍च किया गया था। पहले पोस्‍टर में अनिल और अर्जुन दोनों नजर आए थे।

यह भी पढ़ें:आमिर का होगा बाहुबली से दंगल, बॉक्स ऑफिस पर होगी ताबड़तोड़ कमाई

फिल्‍म के दूसरे पोस्‍टर से अर्जुन कपूर के किरदार की जानकरी दी गई थी। तीसरे पोस्‍टर में अनिल को करतार सिंह के रूप में दर्शाया गया है। इस फिल्म से अनिल पर्दे पर एक बार फिर सरदार के लुक में नजर आएंगे। इससे पहले अनिल कई फिलमों में सरदार का केरदार निभा चुके हैं।

फिल्म के दूसरे पोस्‍टर में अर्जुन कपूर के दोनों किरदार लॉन्‍च किए गए थे। पोस्‍टर में अजुन मको बतौर करण और चरण लॉन्‍च किया गया था। फिल्‍म का ट्रेलर जल्द ही लॉन्‍च होने वाला है। पहले फिल्‍म का ट्रेलर 14 जून को रिलीज होने वाला था‍ जिसकी डेट अब बदल कर 20 जमन कर दी गई है।

फिल्‍म का ट्रेलर तय डेट पर लॉन्‍च न करने के बावजूद टीम ने दो दिन तक इसकी कोई जानकारी नहीं दी थी। दो दिन बाद ट्रेलर लॉन्‍च की नई डेट की घोषणा की गई है। फिल्‍म के डायरेक्‍टर अनीस बज्‍मी ने ट्वीट कर नई डेट की घोषणा की है।

यह फिल्‍म एक कॉमेडी फिल्‍म होने वाली है जिसमें अर्जुन डबल रोल में नजर आएंगे। अर्जुन के अलावा फिल्म में इलियाना डी ‘क्रूज़ और आथिया शेट्टी भी मुख्‍य किरदार में नजर आएंगी। फिल्म पर्दे पर 28 जुलाई को रिलीज होने वाली है।

 

 

LIVE TV