अधेड़ का शव मिलने से मची सनसनी, हत्या या आत्महत्या? पुलिस कर रही जाँच ! 

रिपोर्ट – राहुल कटियार

कानपुर : शहर में एक अधेड़ का शव मिलने से सनसनी मच गयी | शव पड़े होने की सूचना पर सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्होंने मृतक की शिनाख्त राजेंद्र सिंह के रूप में की |

सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचायतनामा करके पोस्टमार्टम के लिया भेज दिया |  राजेंद्र की हत्या की गयी है या फिर उसने आत्महत्या करी है पुलिस दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है |

चौबेपुर थाना क्षेत्र के सुनौड़ा गांव के रहने वाले पूर्व प्रधान बउआ सिंह के भाई राजेंद्र सिंह कल रात से लापता थे | बुधवार की सुबह ग्रामीण अपने खेतों पर काम करने जा रहे थे | उसी दौरान उन्होंने एक शव पड़ा हुआ देखा |

शव पड़े होने की सूचना कुछ ही देर में पूरे गांव में फ़ैल गयी जिससे भीड़ जमा होने लगी | स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिया भेज दिया और जांच में जुट गयी |

 

PAC जवान ने किया महिला से रेप और बनाया अश्लील वीडियो !

 

एसपी क्राइम राजेश यादव के मुताबिक मृतक राजेंद्र सिंह का फत्तेपुर चौराहे पर आना-जाना रहता था | कल रात भी उनको उसी चौराहे पर देखा गया था | एसपी का कहना है कि राजेंद्र को शराब पीने की लत थी |

राजेंद्र की हत्या की गयी है या फिर वो किसी दुर्घटना के शिकार हुए हैं सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है | मृतक के परिजनों की तरफ से अभी प्रार्थना पत्र नहीं दिया गया है अगर दिया जायेगा तो कार्यवाही की जायेगी |

 

LIVE TV