अधिकारी सुनीता दुग्गल ने सिरसा में पहेली बार कमल को दिलाई जीत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार शाम 6 बजे मंत्रिमंडल का विस्तार कर रहे हैं। इसके लिए पहले ही नींव रखी जा चुकी थी। इस बार 17 से 22 नए चेहरों को कैबिनेट में जिम्मेदारी सौंपी जाने की संभावना है। शपथ ग्रहण समारोह के लिए तैयारियां पूरी हो गई हैं और संभावित मंत्रियों के नामों पर भी मुहर लग गई है। जो नेता मंत्री बनने वाले हैं, उन्‍होंने बुधवार को प्रधानमंत्री से मुलाकात की। गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा भाजपा अध्‍यक्ष जेपी नड्डा भी इन बैठकों में शामिल रहे।

Mob lynching in Bengal, Kerala too can't be linked to BJP: Woman MP | Mob  Lynching

बता दे 22 साल तक इनकम टैक्‍स डिपार्टमेंट में रहीं सुनीता दुग्‍गल हरियाणा के सिरसा से लोकसभा सांसद हैं। 2014 में उन्‍होंने वीआरएस ले लिया। विधानसभा चुनाव हारने के बाद उन्‍हें 2019 के लोकसभा चुनाव में मौका दिया गया। केमिस्‍ट्री में एमएससी करने वाली सुनीता फिलहाल हरियाणा से इकलौती महिला सांसद हैं। सांसद सुनीता दुग्गल ने मंत्री बनने की दौड़ में बृजेंद्र सिंह को पीछे छोड़ा है। इससे पहले हरियाणा कोटे से केंद्रीय मंत्री बने रतनलाल कटारिया ने इस्तीफा दे दिया है।

जहां से सुनीता ने चुनाव जीता, उसे इंडियन नेशनल लोक दल का गढ़ माना जाता है। हालांकि सबसे ज्यादा नौ बार यहां से कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। चार बार इनेलो प्रत्याशी भी जीते हैं। 2019 से पहले भाजपा कभी नहीं जीत पाई थी। ऐसे में सिरसा में कमल खिलाने वाली सुनीता दुग्गल को मंत्रीपद मिलना लगभग तय माना जा रहा था।

LIVE TV