अदृश्य दुश्मन को हराने के लिए भारतीय वायुसेना ने कसी कमर, एयरलिफ्ट के जरिए की जा रही जरुरी मदद

देश में कोरोना महामारी लगातार अपने पैर पसारती जा रही है। बढ़ते कोरोना मामलों की संख्या देखते हुए कई राज्यों में हाहाकार मचा हुआ है। यदि बात करें आंकड़ों की तो बीते दिन कोरोना वायरय के 3 लाख से भी अधिक मामले दर्ज किए जा चुके हैं। ये मामले हर दिन अपना रिकॉर्ड तोड़ते जा रहे हैं। ऐसे में राज्य सरकारों के लिए यह एक चिंता का विषय बना हुआ है। इसी दौरान हमारी भारतीय सेना इस अदृश्य दुश्मन से निपटने के लिए हर एक मुमकिन प्रयास कर रही है। वहीं अपनी सेवाओं को देते हुए हर एक संभव मदद देश हित में हमारे जवान समर्पित कर रहे हैं।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि भारतीय वायुसेना एयरलिफ्ट कर देश के तमाम हिस्सों में ऑक्सीजन सिलेंडर की सप्लाई कर रही है। इस तरह से जरुरतमंद लोगों को कम समय में ही ऑक्सीजन उपलब्ध कराई जा सकती है। गौरतलब है कि बढ़ते कोरोना मामलों के कारण देश में ऑक्सीजन की खपत ज्यादा हो गई है जिसके कारण कई बड़े-बड़े अस्पतालों का आलम कुछ ऐसा है कि वहां भी ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। वहीं ऑक्सीजन न मिलने से हजारों की संख्या में लोग मौत की चपेट में आ जाते हैं। भारतीय वायुसेना की इस पहल से देश के अंदर एक बार फिर से उम्मीद की किरण जाग उठी है।

LIVE TV