अजब नौकरियां जिनमें मिलती है गजब सैलरी

हर चार में से एक आदमी अपनी जॉब को बदलना चाहता है| हर किसी को यही महसूस होता है कि वो दुनिया का सबसे खराब काम कर रहा है और उसे अच्छा पैसा भी नहीं मिल रहा है| अधिकतर लोग इसे इंसानी फितरत भी कहते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि आज कल के समय में कुछ अजब नौकरियां ऐसी भी हैं जो आपको मनचाही सैलरी दिला सकती हैं|

हालाँकि इन नौकरियों के लिए कंपनियों की कुछ शर्तें भी होती है, लेकिन अगर आपने उन शर्तों को मान लिया तो ये हैंडसम सैलरी वाली जॉब आप ही के लिए है| आइये जानते हैं इनके बारे में…

अजब नौकरियां

बगलें सूंघना

दरअसल इस तरह के जॉब्स को डियोडरेंट और कॉस्मेटिक बनाने वाली कंपनियां ऑफर करती हैं| इस नौकरी में बगलों की गंध और पसीने को सूंघ कर एक्सपर्ट, फ्लेवर सलेक्ट करने के काम को अंजाम देते हैं| इन एक्सपर्ट की सालाना आमदनी 50,000 अमेरिकी डॉलर तक होती है| शायद ही कोई हो जो इस तरह के काम करने को तैयार हो लेकिन काम तो काम है| और अगर मोटी रकम मिले तो फिर इस काम को करने में क्या जाता है|

अजब नौकरियां ऐसी भी

मातम पर रोने की जॉब

आज कल भागदौड़ भरी जिंदगी में आदमी के पास सबकुछ है लेकिन अगर कुछ नहीं है तो किसी के मरने पर दुःख जताने के लिए टाइम| लेकिन बेरोजगारी का आलम तो देखिये कि अब इसकी भी व्यवस्था हो चुकी है| राजस्थान के कुछ इलाकों आज कल ये धंधा जम कर फल-फूल रहा है| यहाँ पर ऐसी महिलाएं हैं जो किसी के मरने पर मातम मनाने के बदले अच्छी खासी रकम लेती हैं|

होटल्स में कबूतर भगाने का काम

गावों में किसान अक्सर अपने खेतों में जानवरों और पक्षियों को भगाने के लिए एक तरह का पुतला खड़ा कर देते हैं, ताकि उनके खेतों में फसल को नुक्सान न हो लेकिन अब इस काम के लिए इंसान को भी खड़ा किया जा रहा है| जी हाँ, जयपुर के कई होटल्स में कबूतरों को भगाने के लिए लोगों को रखा जाता है| ये लोग हाथ में लाल झंडा ले कर कबूतरों को गन्दगी करने से रोकते है| इसके लिए होटल उन्हें मोटी सैलरी देते है|

टॉयलेट की सफाई

देश के कई हिस्सों में आज भी लोग टॉयलेट की सफाई करने का काम करते हैं| हालांकि सरकार की तरफ से इस काम पर रोक है| लेकिन फिर भी पैसे के लिए लोग अभी भी ये काम करते हैं|

LIVE TV