अगस्ता वेस्टलैंड हेलिकाॅप्टर: अभी तक अटका हुआ है भारत का 800 करोड़

VVIP-Chopper-Scam_57089cb1d3260 (1)एजेंसी/ नई दिल्ली : बहुचर्चित अगस्ता वेस्टलैंड हेलिकाॅप्टर डील को लेकर यह बात सामने आई है कि इस डील में भारत सरकार के 3600 करोड़ रूपए अटक गए हैं। दरअसल भारत सरकार ने डील के तहत एडवांस भुगतान किया था लेकिन यह सौदा रद्द कर दिया गया। इसके बाद इटली की इस कंपनी ने भारत के रूपए भी वापस नहीं किए थे।

मिली जानकारी के अनुसार अभी तक भारत के 800 करोड़ रूपए भी अटके हुए हैं। उल्लेखनीय है कि डील रद्द हो जाने के पहले ही भारत ने 3 हेलिकाॅप्टर्स के लिए डाउन पैमेंट कर दिया था। अब ये तीन हेलिकाॅप्टर्स पालम विमानतल पर भी खड़े हैं। समझौते के अंतर्गत 12 हेलिकाॅप्टर्स खरीदे जाने थे।

हालांकि यह बात कही गई थी कि ये हेलिकाॅप्टर्स 556 घंटे की उड़ान भर चुके हैं। मगर जब से डील में घोटाले की बात सामने आई थी तभी से इनका उपयोग नहीं हुआ था। दरअसल इटली में इस मामले में पहली गिरफ्तारी हुई थी। यह बात सामने आने के बाद भारत ने करार को समाप्त कर दिया था।

LIVE TV