अगर आप भी चाहते हैं खुशहाल जीवन, तो घर रखें इन चीजों का ध्यान

वास्तुशास्त्र में दिशाओं का महत्व ही नहीं होता है, इसके साथ घर में कौन सी चीजें होनी चाहिए और कौन सी नहीं होनी चाहिए इस बात का भी बहुत अधिक महत्व होता है। घर में कुछ चीजों को अनदेखा करने पर ये आपकी दिक्कतें बढ़ा सकती हैं। घर पर वास्तु संबंधी दोष होने पर घर में रहने वालों को कई तरह की परेशानियों को झेलना पड़ सकता है।

• घर की दीवारें वास्तु में बहुत ही महत्व रखती हैं। जिस घर की दीवारें चिटकी हुई या उनका प्लास्टर और रंग रोगन उखड़ा हुआ होता है वहां पर रहने वाले सदस्यों को कई तरह की बीमारियां से घिरे रहते हैं।
 

 • किचन में बना पूजा घर वास्तु शास्त्र के अनुसार अच्छा नहीं माना जाता है। यह वास्तुदोष का कारण बनता है। इससे परिवार के सदस्यों में प्रेम का अभाव रहता है और धन की कमी बनी रहती है।

• घर में कबूतरों का घोंसला का होना वास्तु विज्ञान के अनुसार अशुभ संकेत माना जाता है। इसके अलावा घर की दीवारों के कोनों में अगर मधुमक्खी या ततैया छत्ता लगाए तो इसे हटा दें। इनका घर में होना अशुभ सूचक होता है। 

• मकड़ी का जाला घर में नहीं लगने देना चाहिए। वास्तु विज्ञान के अनुसार इससे उलझन और परेशानी बढ़ती है।

• घर में जहां दर्पण या टूटा शीशा हो तो उसे घर से बाहर कर दें। वास्तु विज्ञान के अनुसार इससे नकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है।

• घर में चमगादड़ का प्रवेश अशुभ माना गया है। वास्तु विज्ञान के अनुसार घर में चमगादड़ का आना सूनेपन की निशानी है। इसका मतलब घर में रहने वाले लोग घर छोड़कर जा सकते हैं या घर में कुछ बुरा हो सकता है।

• घर की छत पर कबाड़ और बेकार की चीजों को नहीं रहने दें। इसके अलावा पूजा घर में बासी फूल को इकट्ठा नहीं करना चाहिए। 

LIVE TV