अगर आपको इस तस्वीर में दिखे ये आकृति, तो समझें आप हैं ऐसे इंसान…

इंसानी मन दो प्रकार के होते हैं एक चेतन और दूसरा अवचेतन। अवचेतन मन को सब कॉन्शस माइंड के नाम से भी जाना जाता है। मनुष्य अपने चेतन मन के द्वारा उन सभी कार्यों को करता है जब वह सचेत रहता है या जाग्रत अवस्था में रहता है।

इसके विपरीत जिन चीजों पर हम ध्यान तो देते हैं, लेकिन उस बारे में किसी को बताते नहीं या सोचते भी नहीं वो सारी बातें अचेतन में संग्रह होती रहती है।

इस तस्वीर में दिखे ये आकृति

मनोवैज्ञानिकों का कहना है कि, किसी इंसान को अच्छी तरह से जानने के लिए उसके अवचेतन-मन अवचेतन मन को समझना होगा हालांकि यह काम उतना आसान नहीं है।

इंसान के अवचेतन मन की प्रकृति को समझने के लिए सबसे पहले उसके सब कॉन्शस माइंड को जगाना होगा और इस काम में ऑप्टिकल-इल्यूजन ऑप्टिकल इल्यूजन मददगार होती है।

इसमें कुछ ऐसी चीजें या तस्वीरें दिखाई जाती है जो आंखों के साथ-साथ दिमाग को भी कन्फ्यूज कर देती है यानि कि साफ शब्दों में दृष्टि भ्रम पैदा करने वाली वस्तुएं इंसान के सामने रखी जाती है।

इसके माध्यम से इंसान की मानसिकता को परखा जा सकता है। आज हम आपको एक ऐसी ही तस्वीर दिखा रहे हैं। अब आपको कहना है कि सबसे पहले आपने उस तस्वीर में क्या देखा? यदि तस्वीर देखते ही सर्वप्रथम आपको हाथी नजर आया तो आप बेहद धैर्यवान, ज्ञानी,उदार प्रकृति के व परोपकारी होते हैं।

इन्हें कभी भी बहुत ज्यादा की चाह नहीं होती है। कम चीजों से ही यह संतुष्ट हो जाते हैं। परिवार इनके लिए ज्यादा मायने रखता है। समाज में ऐसे लोगों को सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है।

अगर तस्वीर में किसी को सबसे पहले बाघ नजर आया तो मनोवैज्ञानिकों के अनुसार, ऐसे लोग तुनक मिजाज के होते हैं। ये कभी भी आसानी से संतुष्ट नहीं होते हैं, इन्हें हमेशा अधिकता की चाह रहती है।

वैसे तो ये जिंदगी में सफलता को हासिल करते हैं, लेकिन स्वभाव से बेपरवाह होने के चलते ये अकसर खुद ही विपत्ति को दावत दे देते हैं।जिन्हें पेन्टिंग में सबसे पहले कुत्ता दिखा ऐसे लोग किसी भी काम के प्रति बेहद समर्पित होते हैं।

इतना ही नहीं, ये काफी विश्वसनीय, बुद्धिमान और सजग भी होते हैं। चीजों को बेहतर ढंग से समझ पाने में इनका कोई जवाब नहीं। इनकी नजर काफी पारखी होती है।

ईगल देखने वाले लोगों को मनोवैज्ञानिकों ने आत्मविश्वास से लबरेज माना है। उद्यमी,उदार स्वभाव के और परोपकारी भी इनकी पहचान होती है। ये इतने मिलनसार होते हैं कि झट से अजनबियों को भी अपना बना लेते हैं।

जिन्हें मेंढक नजर आया वे काफी शान्त स्वभाव के होते हैं। ऐसे लोग काफी दूर दृष्टि रखते हैं। धैर्य रखने वाले ये लोग काफी एकाग्रचित्त भी होते हैं। इनकी सबसे बड़ी खासियत ये है कि भविष्य में आने वाली विपदा को ये आसानी से भांप लेते हैं और वक्त से पहले ही संभल जाते हैं।

Video : देखिए क्यों “पिछड़ी जातियों के आरक्षण में हो रही कटौती”…

मछली जिन्हें सबसे पहले मछली नजर आई ऐसे लोग बुद्धिमान, चतुर, हमेशा सजग रहने वाले, चंचल प्रकृति के होते हैं। स्वभाव से ये काफी रहस्यमयी होते हैं। अपनी चीजों को ये खुद तक ही रखना पसंद करते हैं। ज्यादा खुलकर अपनी निजी जिंदगी के बारे में बताना इन्हें नापसंद है। ये जिंदगी में काफी लोकप्रिय भी होते हैं।

ऐसे लोग बहुत मेहनती होते हैं और साथ ही इन्हें खुद पर यकीन होता है। स्वभाव से ये काफी अच्छे होते हैं। दूरदृष्टि, सदा सजग रहने वाले, बुद्धिमान इनकी अन्य विशेषताएं हैं। हर काम को लेकर इनमें उत्साह होता है जिसके चलते सफलता भी इनके कदम चूमते देर नहीं लगाती।

LIVE TV