अगर आपके पास हैं सिर्फ 35 हजार रुपये तो महज 12 घंटें में बन सकते हैं करोड़पति, बस करना होगा ये काम

लखनऊ। इंडिया में पैसों को लेकर अच्छी अहमियत है। हमारे देश में एक आम आदमी को करोड़पति बनने में पूरा जीवन लग जाता है, लेकिन पूरा जीवन बिताने के बाद भी करोड़पति बनने वालों की संख्या आटे में नमक बराबर ही होती है।

सिर्फ यही नहीं भारत देश में गरीबी इस हद तक है कि कभी ऐसा भी होता है कि लोगों को सही से भोजन नसीब नहीं होता। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी जानकारी देने जा रहे हैं, जिससे आप सिर्फ 12 घंटे के अंदर करोड़पति बन सकते हैं। इसके लिए आपके पास केवल 35 हज़ार रुपये होने चाहिए।

जी हां, आज हम आपको कुछ ऐसे देशों के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां आपका एक रुपया ही वहां की मुद्रा के अनुसार तीन सौ रुपये का होता है। इसका मतलब ये हुआ कि यदि आप इन देशों में महज़ 35 हज़ार रुपये लेकर भी पहुंच गए तो आप वहां करोड़पति बन जाएंगे।

वियतनाम- (1 रुपया = 333.75 वियतनामी डोंग)

वियतनाम में आपके एक रुपये की कीमत 333.75 वियतनामी डोंग के बराबर है। जिसका सीधा मतलब ये है कि यदि आपके पास सिर्फ तीस हज़ार रुपये हैं तो आप वियतनाम में करोड़पति बन जाएंगे। बस आपको फ्लाइट से दिल्ली से वियतनाम जाने के लिए 12 घंटे का समय लगेगा।

इंडोनेशिया- (1 रुपया = 208.88 इंडोनेशियन रुपिया)

कुम्भ के पहले शाही स्नान में स्मृति ईरानी ने लगाई डुबकी…

इंडोनेशिया में भारत के एक रुपये की कीमत 207.78 इंडोनेशियन रुपिया के बराबर होती है। मतलब इंडोनेशिया में आपको करोड़पति बनने के लिए सिर्फ 50 हज़ार रुपये चाहिए। द्वीपों के नाम से प्रसिद्ध ये देश घूमने के लिहाज़ से बेहद ही खूबसूरत है। दिल्ली से इंडोनेशिया के बाली पहुंचने के लिए फ्लाइट से 9 घंटे और 10 मिनट का समय लगेगा।

कंबोडिया- (1 रुपया = 58.33 कंबोडियन रिएल)

वियतनाम के पड़ोसी देश कंबोडिया में हमारे एक रुपये की कीमत 58.33 कंबोडियन रिएल के बराबर है। कंबोडिया में करोड़पति बनने के लिए आपको करीब 1 लाख 70 हज़ार रुपयों की ज़रूरत पड़ेगी। दिल्ली से कंबोडिया पहुंचने में फ्लाइट तकरीबन 7 घंटे का समय लेती है।

LIVE TV