अगर आपके घर में भी है ये… चीजें तो टूट सकता है आप पर मुसीबतों का पहाड़

कई बार मनुष्य की परेशानियां रुकने का मान ही नहीं लेती है। व्यक्ति को अधिक मेहनत करने के बाद भी आर्थिक तंगी का सामना करना पड़े तो इसका कारण वास्तुदोष भी हो सकता है। घर में बहुत सारी ऐसी चीजें पड़ी होती हैं जो अनजाने में नुक्सान व परेशानी का कारण बनती है। घर में कुछ ऐसी चीजें होती हैं, जिनके कारण घर में सुख-समृद्धि की कमी रहती है।

घर में ना रहने दें ऐसी चीजें:

वास्तु के अनुसार घर में कबूतर द्वारा घोंसला बनाना अशुभ होता है। माना जाता है कि इससे घर में बड़ी मुसीबत आती है।

घर में मधुमक्खी या ततैया अपना छत्ता बनाए तो उसे हटा देना चाहिए। ये अशुभता का सूचक होता है। घर में मकड़ी का जाला होने से परेशानियों में वृद्धि होती है।

घर में टूटा हुआ शीशा रखना भी अशुभ माना जाता है। इसे बाहर निकाल देना चाहिए। वास्तु के अनुसार टूटा शीशा रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।

चमगादड़ का घर के अंदर आना अशुभ माना जाता है। इसका घर में आना सूनेपन की निशानी है। अर्थात पारिवारिक सदस्य घर छोड़ कर जा सकते हैं। 

LIVE TV