आजमगढ़ में अखिलेश यादव के खिलाफ ‘निरहुआ’ थोकेंगे ताल, साथ में नीलम सोनकर भी करेंगे नामांकन

भाजपा के आजमगढ़ सीट से प्रत्याशी और भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ आज नामांकन दाखिल करेंगे। ‘निरहुआ’ के साथ ही लालगंज से भाजपा प्रत्याशी नीलम सोनकर के साथ पर्चा दाखिल करने जाएंगे।

अखिलेश यादव

‘निरहुआ’ लालगंज से भाजपा प्रत्याशी नीलम सोनकर के साथ नामांकन करने के लिए कलेक्ट्रेट जाएंगे। उनके नामांकन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्र नाथ पांडेय, वनमंत्री दारा सिंह चौहान और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी शामिल होंगे। ये जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने शुक्रवार को केंद्रीय कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान दी।

उन्होंने कहा कि नामांकन के बाद डीएवी के मैदान में जनसभा का आयोजन किया गया है। जिसे इन लोगों द्वारा संबोधित किया जाएगा। सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि सीधी दौड़ लगाकर पुलिस में भर्ती हो जाने की बात कहने वाले जब मौका मिलता है तो उसमें आजमगढ़ के किसी भी युवा को नौकरी नहीं देते। तब उन्हें सैफई और मैनपुरी की याद आती है।

प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई ने न्यायपालिका की स्वतंत्रता को खतरे में बताया

दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने कहा कि राजनीति व्यक्तिगत नहीं बल्कि विचारों की लड़ाई है। अखिलेश को लगता है कि राहुल देश का भला कर सकते हैं मगर सत्य है कि केवल नरेंद्र मोदी ही देश का विकास कर सकते हैं।

देश की सीमाएं, किसान, मुस्लिम सभी का विकास हो रहा है। जबकि अखिलेश यादव केवल जातिवाद प्रथा में विश्वास में रखते हैं। अखिलेश यादव कब दूध बेचे हैं वे केवल युवाओं को भ्रमित कर रहे हैं ताकि युवा अपनी शक्ति को पहचान न सकें और वे इसकी राजनीतिक रोटी सेंककर अपने परिवारवाद को आगे बढ़ाएं।

 

LIVE TV