अखिलेश यादव ने गठबंधन को लेकर किया बड़ा ऐलान, बोले बीएसपी-कांग्रेस की लड़ाई भाजपा से है या सपा से

उत्तर प्रदेश में होने वाले अगले विधानसभा चुनाव को ले कर सभी पार्टी तैयारियों में जुटी हुई हैं। ऐसे में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को बसपा और कांग्रेस को ले कर एक बहुत बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा है कि विधानसभा चुनाव से पहले उनकी पार्टी के लिए सभी छोटी पार्टियों के लिए दरवाजे खुले हैं, जिससे कि भाजपा को हराया जा सके। जिससे साफ़ जाहिर हो रहा हैं की अखिलेश यादव ने यूपी में एक बड़े गठबंधन होने का संकेत दिया हैं।

Our doors open...' Akhilesh Yadav hints at alliance for 2022 Uttar Pradesh  assembly polls - Hindustan Times

अखिलेश यादव ने कहा है कि यूपी में बीजेपी को हराने के लिए सभी दल एकसाथ आ जाएं। हालांकि उन्होंने कांग्रेस और बीएसपी पर निशाना साधा और कहा कि ये दोनों पार्टियां तय कर लें कि वो किसके पक्ष में है। अखिलेश यादव ने कहा है, “इन पार्टियों (बीएसपी-कांग्रेस) को तय करना चाहिए कि उनकी लड़ाई भाजपा से है या सपा से।” यूपी में संभावित गठबंधन की खबरों पर अखिलेश यादव ने कहा, “हमारी पार्टी के दरवाजे सभी छोटी पार्टियों के लिए खुले हैं। कई छोटे दल पहले से ही हमारे साथ हैं और भी दल हमारे साथ आएंगे” इसके साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि सपा 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए किसी बड़ी पार्टी से गठबंधन नहीं करेगी।

उन्होंने बताया कि 5 अगस्त को जनेश्वर मिश्र जी की जयंती पर एक यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद 15 अगस्त से भाजपा सरकार की सच्चाई जनता को बताने के लिए कई और यात्राओं का कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

LIVE TV