मोदी के गढ़ में नहीं मिल रही अखिलेश-राहुल को शो की अनुमति!

अखिलेश यादव और राहुललखनऊ। बनारस में अखिलेश यादव और राहुल गांधी के रोड शो पर सस्पेंस बरकरार है। दोनों नेताओं का शो खटाई में पड़ सकता है। इस बारे में सूत्रों का कहना है कि प्रशासन ने इस शो के लिए इजाजत नहीं दी है।

माना जा रहा है कि दोनों पार्टियां प्रशासन के आदेश का शुक्रवार दोपहर तक इंतजार करेंगी और इसके बाद रोड शो पर कोई आखिरी फैसला लिया जाएगा।

दोनों पार्टियों के सूत्रों ने दावा किया है कि शो तभी होगा अगर अखिलेश यादव और राहुल शामिल होंगे। अन्यथ शो को कैंसिल कर दिया जाएगा। रोड शो 11 फरवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक होना है। इसी रोज यूपी में पहले चरण की वोटिंग भी होगी।

पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र की कुल 8 विधानसभा सीटों में से 3 पर फिलहाल बीजेपी का कब्जा है. 2-2 सीटें बीएसपी और समाजवादी पार्टी के पास हैं। जबकि कांग्रेस 1 सीट पर काबिज है।

LIVE TV