अक्षय तृतीया का पड़ा असर, सोने के दाम गिरे, जानें आज का भाव

14 मई को पड़ रहे अक्षय तृतीया के पहले बहुमूल्य धातु सोने में गिरावट दर्ज की जा रही है। मंगलवार को सोने-चांदी दोनों में गिरावट आई थी, वहीं बुधवार को भी बाजार खुलने के बाद सोना गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर गोल्ड फ्यूचर में आज 0.32% की गिरावट आई और सोना 47,480 प्रति 10 ग्राम पर की कीमत पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, सिल्वर फ्यूचर प्रति किलोग्राम पर 0.76% गिरकर 67,820 रुपए पर ट्रेड कर रहा है।

अगर प्रमुख शहरों में गोल्ड की कीमतों पर नजर डालें तो दिल्ली में 22 कैरेट के सोने की कीमत 46,110 और 24 कैरेट सोने की कीमत 50,110 चल रही है। मुंबई में 22 कैरेट सोना 44,920 और 24 कैरेट सोना 45,920 पर चल रहा है। कोलकाता में 22 कैरेट सोना 46,010 रुपए है, वहीं 24 कैरेट सोना 49,760 रुपए हैं। चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 45,210 और 24 कैरेट 49,320 रुपए पर है। ये कीमतें प्रति 10 ग्राम सोने पर हैं।

LIVE TV