अंतरिक्ष में भारत ने रचा इतिहास, एक साथ 104 सैटलाइट्स लॉन्च कर तोड़ा रूस का रिकॉर्ड

अंतरिक्ष मेंनई दिल्ली। हर भारतीय के लिए आज का दिन कुछ खास है। इसरो ने 7 देशों के 104 सैटलाइट्स को अंतरिक्ष में भेजकर इतिहास रच दिया है। अब भारत के नाम एक बार में सबसे ज्यादा सैटलाइट को लॉन्च करने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। इससे पहले भी इसरो अंतरिक्ष के क्षेत्र में कई मुकाम हासिल कर चुका है, लेकिन यह पहली बार है जब भारत ने एक रॉकेट के जरिए इतने सारे सैटलाइट्स लॉन्च किए हैं। बता दें कि अब तक रूस के नाम एक बार में 37 सैटलाइट्स अंतरिक्ष में भेजने का रिकॉर्ड था। लेकिन अब यह रिकॉर्ड भारत के नाम हो गया है।

पीएसएलवी-सी37 कार्टोसैट-2 सीरीज सैटेलाइट मिशन को श्रीहरिकोटा से भारतीय समयानुसार सुबह 9:28 बजे प्रक्षेपित किया गया। ये सेटेलाइट 28 मिनट बाद 9:56 पर ऑर्बिट में सफलतापूर्वक प्रक्षेपित हो गए। इन सभी सैटलाइट्स को पीएसएलवी-सी37 की मदद से छोड़ा गया, यह इस रॉकेट का 39वां मिशन रहा। इस मिशन के तहत जिस प्रमुख भारतीय सैटलाइइट को लॉन्च किया गया, वह कॉर्टोसैट-2 सीरीज का है।

मंगलयान की कामयाबी के बाद इसरो की कमर्शल इकाई ‘अंतरिक्ष’ को लगातार विदेशी सैटलाइट्स लॉन्च करने के ऑर्डर मिल रहे हैं। इसरो पिछले साल जून में एक साथ 20 सैटलाइट्स लॉन्च कर चुका है। इससे पहले तक इसरो 50 विदेशी सैटलाइट्स लॉन्च कर चुका था। पीएसएलवी-सी37 से पहले 714 किलोग्राम वजन के कॉर्टोसैट-2 सीरीज के सैटलाइट को पृथ्वी पर निगरानी के लिए प्रक्षेपित किया गया।

LIVE TV