ये हैं मोदी की सबसे हॉट विधायक

अंगूरलता डेकानई‍ दिल्ली। असम विधानसभा चुनाव इस बार दो मायनों में खास है। पहली बार असम में भाजपा की सरकार बनी है। साथ ही भाजपा को एक ऐसी महिला एमएलए मिली है, जो शायद राजनीति में सबसे हॉट मानी जाएगी। इन एमएलए का नाम अंगूरलता डेका है। अंगूरलता असम की फिल्मों का जाना-माना नाम हैं। उन्हें फोटोशूट कराने का भी शौक है। असम के युवा उनके फैन हैं।

ये भ्‍ाी पढ़ें- पहली बार महिला नेता ने कहा- मुसलमानों का नामोनिशान मिटाना होगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की असम रैली के दौरान भी अंगूरलता मंच पर थीं। उन्होंने मोदी के साथ असम की जनता का अभिवादन किया था। असम के लोगों ने भी अंगूरलता पर भरोसा करते हुए उन्हें बतद्रोवा विधानसभा सीट से जिताया है। अंगूरलता को भाजपा से ही पहली बार विधानसभा चुनाव का टिकट मिला था।

ये भ्‍ाी पढ़ें- पहली बार स्मृ‍ति की सुरक्षा के लिए बेचैन कांग्रेस

अंगूरलता डेका ने चुनाव में कांग्रेस के गौतम बोरा को हराया है। भाजपा के टिकट के साथ राजनीति में कदम रखते ही उन्हें जीत का स्वाद चखने को मिला है। अंगूरलता ने जिस सीट से जीत हासिल की, वहां मुस्लिम अाबादी काफी अधिक बताई जाती है। वहां पर बांग्लादेश से भारत आए हुए लोगों की संख्या काफी अधिक है। इसके बावजूद भाजपा की इस नेता को जीत मिली।

ये भ्‍ाी पढ़ें-  खुलासा : सुबह नाश्‍ते में आप ब्रेड नहीं जहर खाते हैं

अंगूरलता डेका का फिल्मी करियर

डेका कई बंगाली और असमिया फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। उनकी फिल्म ‘तेज’ को कांस फिल्म फेस्टिवल में भी प्रीमियर के लिए बुलाया गया था। अंगूरलता डेका ने 2001 में हाईस्कूल की पढ़ाई सीबा एसएसएलसी स्कूल से की। 2003 मेंं उन्होंने इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की। डेका ने एमएनसी गर्ल्स बालिका महाविद्यालय, नलबाड़ी से बैचलर्स इन आर्ट्स किया है।

अंगूरलता पर कई तरह के आरोप भी लगते रहे हैं। कुछ रिपोर्ट के मुताबिक अंगूरलता शराब का आदी हैं। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं की जा सकी है।

LIVE TV