आज के दिन जन्मे लोगों का भाग्यफल

अंक ज्योतिषअंक ज्योतिष में आपके मूलांक के अनुसार आपके भविष्य की जानकारी मिलती है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपको अपने मूलांक का पता लगाने के लिए जन्म की तारीख का पता होना जरूरी है। अंक ज्योतिष में प्रत्येक ग्रह के लिए 1 से लेकर 9 तक कोई एक अंक निर्धारित किया गया है, जो कि इस बात पर निर्भर करता है कि कौन से ग्रह पर किस अंक का असर होता है। ये नौ ग्रह मानव जीवन पर गहरा प्रभाव डालते हैं। ये प्रभाव बुरा भी हो सकता है और अच्छा भी।

तो आइए जानते हैं कि वर्ष भर में हर महीने की 17 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्ति के जीवन पर इस अंक का क्या प्रभाव पड़ता है।

17 तारीख को जन्में लोगों का भाग्यफल-

किसी भी माह की 17 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्ति के अंक का स्वामी ग्रह शनि है। अंक ज्योतिष के अनुसार ये लोग काफी रहस्यमय स्वभाव के होते है। इन्हें समझना काफी मुश्किल होता है।

इस अंक के लोगों का व्यवहार अन्य अंक वालों से बिल्कुल अलग होता है। ये लोग दूसरो के लिए भाग्यशाली होते हैं और दूसरों पर पूरा प्रभाव रखते हैं। शनि के कारण इन लोगों का व्यवहार थोड़ा रुआबदार होता है। सामान्यत: अपने जिद्दी स्वभाव के कारण इन्हें कभी-कभी अकेलेपन का भी सामना करना पड़ता है।

शनि के कारण इन लोगों को जीवन में कई बार कठिन समय का सामना करना पड़ता है। यह लोग हर बात को बहुत गहराई से सोचते हैं तथा बोलने में स्पष्टवादी होते हैं। इसलिए अपने जीवन में इनको कई प्रकार के कष्टों का सामना करना पड़ता है।

 इस दिन जन्में लोगों के लिए ध्यान रखने योग्य कुछ ख़ास बातें-

  • इन लोगों के लिए शनिवार का दिन विशेष होता है। इसके साथ ही सोमवार और रविवार भी इनके लिए फायदेमंद रहते हैं।
  • इन लोगों के लिए किसी भी माह के लिए8, 17 और 26 तारीखें बहुत शुभ रहती हैं।
  • रंगों में इनके लिए गहरा भूरा रंग, नीला, काला और बैंगनी शुभ रहता है।
  • इनके लिए काला नीलम या काला मोती धारण करना शुभ रहता है।
LIVE TV